Aba News

नाग पंचमी पर सिहोडीह सिरसिया में भगवान शंकर की पूजा, नंदी बाबा की प्राण प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह शहर के सिहोडीह सिरसिया स्थित सार्वजनिक मां दुर्गा सती मंदिर, पुराना पुल रोड में आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और नंदी बाबा की प्रतिमा की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस आयोजन के मुख्य आयोजक कमलेश्वरी प्रसाद स्वर्णकार के पुत्र पंचम वर्मन रहे, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा का नेतृत्व किया।

सरोज पांडे के द्वारा पूजा कार्य के साथ महा भंडारा भी कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तजन उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोज स्वर्णकार, प्रमोद स्वर्णकार, कन्हैया राम, प्रकाश राम,शिव कुमार, रणजीत राम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। भक्तों की भारी भीड़ ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें