गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के पड़रिया गांव निवासी रंजन कुमार ने पहली बार में ही जेपीएससी परीक्षा पास कर 205वीं रैंक हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूजा भंडार चलाने वाले मनोज कुमार मोदी के पुत्र रंजन ने बिना कोचिंग के यह सफलता प्राप्त कर समाज के युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हार न मानते हुए रंजन ने स्थानीय स्कूलों से पढ़ाई कर हजारीबाग में रहकर मेहनत की। उनकी सफलता पर योग साधकों रणबीर वर्णवाल, पवन कुमार, बाघाम्बर प्रसाद वर्णवाल, मुरली मोदी, अमर वर्णवाल, गोपी वर्मा और राजेश कुमार वर्णवाल समेत कई समाजसेवियों ने उन्हें शॉल, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया। रंजन ने कहा कि दूसरों की नकल नहीं, खुद की क्षमता पर भरोसा ही सफलता की कुंजी है।












