Aba News

गिरिडीह में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य समापन, डीएवी ऊर्जानगर और भंडारकोला का रहा दबदबा

गिरिडीह, 20 जुलाई 2025 — डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव (क्लस्टर-7) का समापन शनिवार को राष्ट्रगान और तालियों की गूंज के साथ हुआ। कुल 360 छात्रों ने कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल जैसे खेलों में दमखम दिखाया। कबड्डी व फुटबॉल में डीएवी ऊर्जानगर, गोड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में जीत दर्ज की।

हैंडबॉल में जीडी डीएवी भंडारकोला देवघर की बालक-बालिका टीमों ने जीत का परचम लहराया, वहीं क्रिकेट में डीएवी गोकुलपुर, पाकुड़ और डीएवी सीसीएल गिरिडीह ने भी जीत दर्ज की। समापन समारोह में प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और सीसीएल प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आयोजन टीम वर्क और प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रवीर हाजरा और सीसीएल अधिकारियों के योगदान की भी विशेष सराहना की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें