Aba News

बारिश से ढहा मिट्टी का घर, टोटो चालक इम्तियाज बाल-बाल बचे, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

धनवार, गिरिडीह — अरखांगो पंचायत के ढाकोसारण गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब लगातार बारिश के कारण मोहम्मद इम्तियाज का मिट्टी का घर अचानक ढह गया। इम्तियाज टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और हादसे के वक्त घर से बाहर थे। उनके निकलने के कुछ ही देर बाद घर गिरा, जिससे किसी की जान नहीं गई लेकिन पूरी संपत्ति मलबे में दब गई। इम्तियाज ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाते हुए आवास की व्यवस्था की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें