गिरिडीह के आज़ाद नगर में एक युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह एक नाली में गिरे मासूम पिल्ले को बचाने कूद पड़ा। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए युवक ने जान की परवाह किए बिना जानवर की मदद करनी चाही, लेकिन खुद उसी नाली के स्लैब में फंस गया।

स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को बचाने के लिए सब्बल और अन्य उपकरणों का सहारा लिया। कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयासों के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।













