Aba News

नरेश वर्मा को राज्य पिछड़ा आयोग में जगह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

हजारीबाग के न्यू सर्किट हाउस में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा को राज्य पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि यह जिले और संगठन दोनों के लिए गर्व की बात है।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, दीपक पाठक, पंकज सागर और गुलाम मुस्तफा शामिल रहे। सभी ने नरेश वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें