गिरिडीह के जमुआ प्रखंड में 13 जुलाई 2025 को अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह एवं जमुआ द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से एक भव्य वृक्षारोपण व जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह, प्रांतीय युवा प्रतिनिधि सुरेश यादव व अन्य वरिष्ठ परिजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
रैली साहू धर्मशाला से शुरू होकर जमुआ चौक के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं समाप्त हुई। “वृक्ष है सबका भाई”, “वन रोपें, उद्यान लगाएं”, जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कांवर में पौधे लेकर परिजन चलते रहे और 251 फलदार व अन्य पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। संचालन अनिल कुमार साव ने किया।
जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने बताया कि यह अभियान वर्षा ऋतु में सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। सुरेश यादव ने कहा कि वनों की कटाई से पर्यावरण असंतुलन बढ़ा है—कहीं सूखा, तो कहीं बादल फटने जैसी आपदाएं सामने आ रही हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। इस अभियान में संगीता साव, विष्णु नारायण वर्मा, मनोज पासवान, अजय वर्मा, पूनम बरनवाल समेत अनेक परिजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



