आज दिनांक 13 जुलाई को रोटरी गिरिडीह एवं पूर्वी वन प्रमंडल गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत बराकर नदी के किनारे स्थित बारडोंगा ग्राम की वन भूमि पर एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए इस सराहनीय कदम के तहत मजदूरों के सहयोग से नीम, अक्सिया, कचनार, सागवान और गुलमोहर जैसी लगभग 12,000 पौधों की विभिन्न प्रजातियाँ रोपी गईं।

कार्यक्रम में रोटरी गिरिडीह अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार रवि, रोटरी सचिव रोहित जैन, रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर डॉ. मोहम्मद आजाद, संयोजक डॉ. अमृत आनंद, वन उप परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार, डॉ. विनय गुप्ता, अमित गुप्ता, मंजीत सिंह, जगजीत सिंह, प्राची मुसद्दी, निशा जैन, डॉ. प्रियंका झा सहित वन विभाग के कई कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।













