Aba News

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की एम.एस. धोनी से मुलाकात, पर्यटन और खेल विकास पर हुई चर्चा

झारखंड सरकार के लोकप्रिय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज झारखंड के गौरव और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। यह सौहार्दपूर्ण भेंट राज्य में पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर दोनों के बीच झारखंड में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, खेल अवसंरचना को मजबूत करने और राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने धोनी जी के अनुभवों और सुझावों को अमूल्य बताते हुए कहा कि धोनी जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता से राज्य के खेल और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। यह मुलाकात न केवल भावनात्मक रूप से राज्यवासियों के लिए खास रही, बल्कि आने वाले समय में झारखंड को खेल और पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम भी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें