Aba News

बिना घूस नहीं काम, तो अब केस होगा! किसान जनता पार्टी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्ट अंचल अधिकारियों के खिलाफ छेड़ी कानूनी जंग

गिरिडीह के झंडा मैदान में मंगलवार को किसान जनता पार्टी ने बड़ा एलान करते हुए ऐलान किया कि अब भ्रष्ट अंचल अधिकारियों से विनती नहीं, सीधे मुकदमा किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि बेंगाबाद, तिसरी समेत कई अंचलों में अधिकारी रजिस्टर टू में छेड़छाड़ कर गरीब किसानों की जमीनें भूमाफियाओं को सौंप रहे हैं। किसान जब ऑनलाइन इंट्री, लगान रसीद, दाखिल-खारिज जैसे कामों के लिए जाते हैं, तो बिना मोटी घूस दिए कोई काम नहीं होता। आंदोलन करने पर झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा जाता है।पार्टी सचिव विजय कुमार ने कहा कि अब किसान जनता पार्टी प्रत्येक पीड़ित किसान को भारतीय न्याय संहिता की धारा 198 और 223 के तहत कानूनी सहायता देकर भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा करवाएगी। बैठक के बाद सैकड़ों किसान खतियान की मांग को लेकर जिला अभिलेखागार पहुंचे और चेताया कि यदि परेशान किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में दासों मुर्मू, छत्रधारी सिंह, घनश्याम पंडित, मालती देवी, नवी अंसारी, महादेव विश्वकर्मा, ठूडा हेम्ब्रोम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसान अब घूस के खिलाफ कानून के रास्ते लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें