लुप्पी पंचायत के राखाटांड़ गांव में बंद सरकारी स्कूल को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने सरकारों की नीयत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा शासन में हज़ारों स्कूल मर्ज के नाम पर बंद कर दिए गए, वहीं अब विपक्ष की सत्ता में रहते हुए भी वे स्कूल आज तक नहीं खोले गए। साफ है, गरीब बच्चों की शिक्षा किसी भी सरकार की प्राथमिकता नहीं है।

बच्चों को मजबूरी में या तो पढ़ाई छोड़नी पड़ी या महंगे प्राइवेट स्कूलों का रुख करना पड़ा, जो हर अभिभावक के बस की बात नहीं। यादव ने आम हड़ताल के समर्थन में लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील करते हुए शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर जनआंदोलन तेज करने का ऐलान किया।












