Aba News

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन : महिला सशक्तिकरण की नई रौशनी , पाँचवाँ इंस्टॉलेशन प्रोग्राम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ

गिरिडीह के अशोका इंटरनेशनल में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन का पाँचवाँ इंस्टॉलेशन प्रोग्राम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीडीसी डॉ. दीप्ति सहाय पटना से विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील प्रेयर और दीप प्रज्वलन से हुई, तत्पश्चात विभूति रंजन द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया ने मेडिसिनल पौधों के माध्यम से सभी को सम्मानित किया और भावी योजनाओं की रूपरेखा साझा की। सचिव राखी झुनझुनवाला ने 105 सफल प्रोजेक्ट्स को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर क्लब की सक्रियता दर्शाई।

कार्यक्रम में पीडीसी पूनम सहाय, चार्टर प्रेसिडेंट रंजना बगेड़िया, पास्ट प्रेसिडेंट अर्चना कुमारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। शबाना रब्बानी ने डॉ. दीप्ति सहाय का आत्मीय परिचय दिया। कार्यक्रम में ही दो प्रोजेक्ट – एक व्हीलचेयर और एक बैसाखी – जरूरतमंदों को प्रदान किए गए।

तीन नए सदस्यों – शमा परवीन, नीरू जालान और शालू बगेड़िया – को भी क्लब में विधिवत शामिल किया गया। जिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम लकी ड्रा और डिनर के साथ उल्लासपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें