गिरिडीह के बेरगी गांव में किसान किस राजवंश सिंह ने ऐसा अमरूद बाग तैयार किया है, जिसे देखकर लगता है जैसे प्रयागराज की धरती पर आ गए हों। इस बगीचे में आम, अमरूद और नींबू की ढेरों किस्में लगी हैं, जिनमें करीब 700-700 पेड़ सिर्फ आम और अमरूद के हैं।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक-एक अमरूद का वजन लगभग 1 किलो तक है| किसान राजवंश सिंह न सिर्फ खेती में नवाचार कर रहे हैं, बल्कि गिरिडीह के अन्य किसानों को भी इन पौधों का मुफ्त वितरण करते हैं। उनके इस प्रयास को राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHB गुड़गांव) से मान्यता भी प्राप्त हुई है। यह बागवानी अब गांव की पहचान बन गई है।



