गिरिडीह, 4 जुलाई: मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गिरिडीह पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने किया।

उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को भीड़ नियंत्रण और उपद्रवियों से निपटने की रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, दंगा रोधी हथियारों और उपकरणों का उपयोग कर उनकी कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। यह मॉक ड्रिल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम रहा।













