गिरिडीह, 05 जुलाई 2025: मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन एवं जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान आम जनता से अपील की गई कि वे मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक और धार्मिक सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। फ्लैग मार्च में जिला प्रशासन, पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे।













