गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर दी। उनका कहना है कि गिरिडीह कॉलेज और आरके महिला महाविद्यालय में इंटर की पढ़ाई बंद होने से छात्रों को भारी परेशानी हो रही है। छात्रों की मांग है कि पढ़ाई जल्द शुरू कराई जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। छात्र नेता नीरज चौधरी ने कहा कि इस वर्ष 12वीं कक्षा में नामांकन भी नहीं लिया जा रहा, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले अंगीभूत कॉलेजों में छात्रों को शिफ्ट करने की बात कही है, जबकि उस क्षेत्र में केवल दो कॉलेज हैं और दोनों कॉलेजों में मिलाकर करीब 1200 विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में छात्रों को कहा और कैसे समायोजित किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है। फेल हुए छात्र पहले ही तनाव में हैं और अब यह संकट उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। मौके पर सदानंद राय, अनीश रॉय, विवेक कुमार, शिवम कुमार, राहुल कुमार, शिवम सिंह, प्रीतम सिंह समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













