Aba News

चिचाकी स्टेशन पर रुकी उम्मीदें: हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र में खुशी की लहर

गिरीडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित चिचाकी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18623-18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस के ठहराव की औपचारिक शुरुआत होते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा होते देख स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेन का उद्घाटन रात 12:05 बजे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने हरि झंडी दिखाकर किया और ड्राइवर को माला व बुके देकर स्वागत किया। वर्षों से चली आ रही इस मांग को पूरा कराने में केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक नागेंद्र महतो की अहम भूमिका रही।

उद्घाटन समारोह में विधायक नागेंद्र महतो ने इसे क्षेत्र की जनता के लिए “बड़ी राहत” बताया और कहा कि अब रांची आना-जाना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं को हल करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए, और यह ठहराव उसका उदाहरण है। विधायक ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अन्नपूर्णा देवी और सभी संबंधित अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए यात्रियों से इस नई सुविधा का आदर करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें