Aba News

4 काले कृषि कानूनों की तरह मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड भी वापस ले मोदी सरकार: राजेश यादव

गिरिडीह, 4 जुलाई: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने सदर प्रखंड के बरमसिया (पहाड़पुर) गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह 4 कृषि कानूनों को जनदबाव में वापस लिया गया, उसी तरह ये लेबर कोड भी मजदूरों के अधिकार छीनते हैं और इन्हें भी रद्द किया जाना चाहिए।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, खराब सड़क और स्कूल-अस्पताल जैसी गंभीर समस्याओं को उठाया, जिस पर श्री यादव ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए समाधान की मांग की। साथ ही, 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को मजदूरों और आमजन के हक से जुड़ा बताते हुए उसमें भारी भागीदारी की अपील की। इस दौरान फॉरवर्ड ब्लॉक के पंकज वर्मा सहित दर्जनों स्थानीय नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें