Aba News

बिरनी: तालाब में ट्रांसफार्मर से फैले करंट से मवेशी की मौत, ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश

बिरनी प्रखंड के केन्दुआ पंचायत के चितरना गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। गांव के बीचों-बीच स्थित तालाब में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, जिससे सुबह तालाब में उतरे एक बैल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकले जर्जर तार पानी में करंट फैला रहे हैं, जिससे तालाब की मछलियां भी मर गईं।

यह तालाब केवल गांव की सुंदरता नहीं, बल्कि दर्जनों गांवों की सिंचाई का जीवन स्रोत भी है। बारिश में तालाब लबालब भर चुका है और अब पूरा पानी करंट से खतरनाक बन गया है। गांववाले दहशत में हैं, क्योंकि लोग इसी तालाब में रोज़ाना स्नान करने आते हैं। यदि विभाग ने समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं हटाया, तो एक बड़ी जनहानि होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें