गिरिडीह, 24 जून 2025 – गिरिडीह में संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकता कल्चरल फाउंडेशन द्वारा 20 जुलाई को महान गायक मोहम्मद अज़ीज़ का 71वां जन्मदिन यादगार अंदाज में मनाया जाएगा।

इस मौके पर कोलकाता से प्लेबैक सिंगर विजय अज़ीज़ और देवघर से एम राही विशेष गायक के रूप में प्रस्तुति देंगे। अध्यक्ष बब्लू सानू ने बताया कि यह फाउंडेशन का 30वां बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें गिरिडीह को संगीत की दुनिया में नई पहचान दिलाने का लक्ष्य है। बैठक में चेयरमैन राजेश सिन्हा, मुख्य संरक्षक पंकज शर्मा, सचिव कासिम खां समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।













