Aba News

हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, जमीन घोटाले और योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप

झारखंड में हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिहोडीह के आम बगान से पैदल मार्च करते हुए सदर प्रखंड कार्यालय तक नारेबाजी की।

प्रदर्शन में विनय सिंह, संदीप डंगाईच, शालिनी वैशखियार, संगीता सेठ सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे। भाजपा ने सरकार पर जमीन घोटाले और पुलिस संरक्षण में अवैध कब्जे कराने का आरोप लगाया। महिला नेत्री शालिनी वैशखियार ने मईया सम्मान योजना के लाभ न मिलने और पचंबा रोड की बदहाली का मुद्दा उठाया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता की आवाज नहीं सुनी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें