गिरिडीह, 17 जून 2025 – उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

यादव ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया।













