गिरिडीह के डमरगुरहा गांव में पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों से नाता तोड़कर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन थामा और किसान सभा की स्थानीय शाखा गठित कर जनसंघर्ष का संकल्प लिया।

बैठक में बहादुर यादव, सुनील कुमार राणा, किशोर यादव, रामदेव यादव, जगदीश यादव, मुकेश यादव, महावीर महतो, मुंशी यादव, रामू यादव सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ धोखा मिला है और अब वक्त आ गया है कि लोग अपने हक के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ें।












