Aba News

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के लिए पहुंच पथ के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक के जर्जर पहुंच पथ के पुनर्निर्माण की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल द्वारा दिनांक 02/06/2025 को की गई शिकायत पर रेलवे बोर्ड ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रस्ताव भेज दिया है।

दिनांक 12/06/2025 को पत्रांक W.466/CPGRMS/Engg के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद के Divisional Engineers (5) ने सूचित किया कि प्रस्ताव को स्वीकृति हेतु रेलवे मंडल को भेजा गया है। खंडेलवाल ने आशा जताई है कि जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू होगा और उन्होंने रेल प्रशासन के प्रति आभार भी प्रकट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें