गुरुवार दोपहर 3 बजे शहर की एक विवादित जमीन पर चारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला हिंसक रूप नहीं ले पाया।

JLKM नेता नवीन आनंद और सुजीत शर्मा अपने-अपने दावे और कागजात के साथ आमने-सामने हो गए। सुजीत द्वारा शुरू किए गए निर्माण को नगर थाना पुलिस ने रुकवाया। नवीन आनंद ने बताया कि उन्होंने यह जमीन संजय राजगढ़िया से खरीदी थी और पहले भी थाना में बैठक हो चुकी है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष हटे और स्थिति सामान्य हो पाई।













