Aba News

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर दादी-पोते की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय कौशल्या देवी और उनके 3 वर्षीय पोते रियांशु शर्मा की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे गुमगी बाजार से लौट रहे थे और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ढलान पर नियंत्रण खोते हुए दोनों को कुचल दिया।

हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है और जाम हटाने की कोशिशें जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें