Aba News

गिरिडीह सर्किट हाउस में भाजपा नेता ने पत्रकारों से बात की और झारखंड सरकार पर तीखा हमला किया

शनिवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में भाजपा नेता अमर बावरी ने प्रेस वार्ता की उन्होंने ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला किया उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश व जिला स्तर तक संगठनात्मक पुनर्गठन तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।

इस बीच, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर जानलेवा हमले की साजिश का गंभीर आरोप लगाए जाने से राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। बीजेपी ने मरांडी के आरोपों को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही कहा कि बाबूलाल मरांडी जैसे वरिष्ठ और विश्वसनीय नेता बिना ठोस साक्ष्य कुछ नहीं कहते।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के सेवा और सुशासन की उपलब्धियों को लेकर आज कार्यशाला की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पार्टी की रणनीति और भूमिका पर मंथन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें