झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू आज झामुमो नेता श्री शोभा यादव की बारहवीं में शामिल होने उनके निवास स्थान परियाना, रानिखावा पहुँचे।

उन्होंने स्व. शोभा यादव की पत्नी, बेटे और बेटी से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मंत्री सोनू ने परिवार को हर सुख-दुख में साथ देने और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि श्री शोभा यादव का कुछ दिन पूर्व लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।













