बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रो विनीता के नेतृत्व में गिरिडीह कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली। झंडा मैदान से टावर चौक तक कैडेट्स ने हाथों में पोस्टर लेकर और नारों के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

इसके पश्चात कॉलेज परिसर में प्रो विनीता और लगभग 55 कैडेट्स, जिनमें प्रफुल्ल, सिया, विकास, नीरज और राहुल शामिल थे, ने पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को समर्थन दिया।

प्रो विनीता ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे पर्यावरण बचाने के लिए नियमित रूप से पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।













