Aba News

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

आज गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरिडीह प्रांगण में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत पौधारोपण कर की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता और बार काउंसिल गिरिडीह के सचिव चुन्नू कांत, वार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष  दुर्गा पांडे जी तथा भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू ने भाग लिया और स्कूल परिसर के मंदिर क्षेत्र में पौधे लगाए।

इस अवसर पर चुन्नू कांत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को देखते हुए सभी नागरिकों को प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। वहीं संजीत सिंह पप्पू ने नागरिकों से अपील की कि वे खुद भी पौधा लगाएं और अपने परिवार के हर सदस्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष गोपाल पांडे और अंकित उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें