Aba News

गिरिडीह में सड़क निर्माण जांच के दौरान अभियंताओं से दुर्व्यवहार, ठेकेदार अमन पर धमकी देने का आरोप

गिरिडीह जिले के पचम्बा-गिरिडीह मुख्य पथ निर्माण में अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार सिंह और कनीय अभियंता आफताब आलम के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। अभियंताओं को पहले से ही इस सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं |

जिसके बाद वे मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान पेटी कॉन्ट्रेक्टर अमन ने दोनों अधिकारियों को कथित रूप से धमकी दी। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इसी सड़क की जांच कर रहे वरीय अधिकारियों को धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं, स्थानीय बोड़ो के ग्रामीणों ने भी घटिया स्तर पर नाली निर्माण की शिकायत की, जिससे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें