Aba News

सरिया में समाजसेवी राजेश मंडल का 10वां शहादत दिवस मनाया गया

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी और गरीबों के मसीहा स्वर्गीय राजेश मंडल का 10वां शहादत दिवस उनके पैतृक गांव छोटकी सरिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उनके प्रति पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें उनकी पत्नी रजनी कौर और समाजसेवी बिनोद विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

वक्ताओं ने राजेश मंडल के सामंतवाद और अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने गरीबों के न्याय के लिए किए गए आंदोलन और अफसरशाही पर लगाम कसने वाले उनके प्रयासों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें