Aba News

ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान तमाम लोगों ने रेलवे से की यात्रा

चीन के पारंपरिक ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान तमाम लोगों ने रेलवे से यात्रा की। चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी के आंकड़ों के अनुसार 30 मई से 3 जून तक पूरे चीन में यात्रियों ने सात करोड़ 87 लाख 52 हजार बार रेलवे से सैर-सपाटा किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 3.5 प्रतिशत अधिक है।

संबंधित अधिकारी ने कहा कि ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस भी मनाया गया। रिश्तेदारों से मिलने और यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई।

बताया जाता है कि 30 मई से 3 जून तक यात्रियों की संख्या का इतिहास की समान अवधि में एक नया रिकॉर्ड बना। रेलवे समूह ने समय पर लोकप्रिय क्षेत्रों में परिवहन की क्षमता उन्नत की। प्रतिदिन औसतन 12,142 यात्री ट्रेन भेजी गई, जो पिछले साल की इसी अवधि से 9.9 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, यात्रियों का यात्रा अनुभव बेहतर बना। टिकट खरीदने, इंतजार करने, चढ़ने-उतरने और स्थानांतरण तथा कनेक्शन करने आदि संबंधी प्रक्रिया सरल बनी। बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों, विकलांगों और गर्भवती महिलाओं पर अधिक ध्यान दिया गया। स्टेशन और रेलगाड़ी में भोजन की गुणवत्ता उन्नत की गई। इससे यात्रियों को आराम मिला।

उधर, देश के एक हजार से अधिक रेलवे स्टेशनों और कुछ ट्रेनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यात्रियों ने चोंगची बनाने और रंगीन रस्सी बनाने आदि जैसे ड्रैगन बोट फेस्टिवल की रीति-रिवाज का अनुभव किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें