Aba News

गिरिडीह में पहली बार होगा जिला स्तरीय सेपक टकरा टूर्नामेंट: तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

गिरिडीह के इंदौर स्टेडियम में आगामी 1 जून को होने वाले पहले जिला स्तरीय सेपक टकरा टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर आज किरण पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव गुलाम रब्बानी ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव नरुल होडा और भारी उपाध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की भागीदारी, पुरस्कार वितरण और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। आयोजन समिति ने इंदौर स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की और जिलेवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें