गिरिडीह में आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक प्रतिनिधि टीम ने नव नियुक्त उपायुक्त श्री रामनिवास यादव से कार्यालय में भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अभिनंदन पत्र सौंपा।पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता राजेश यादव की अगुवाई में यह टीम उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने श्री यादव के कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि उनके प्रशासन के तहत जिले की आम जनता को बेहतर सेवा और विकास के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही संगठन ने उनके कामकाज में पूरी जिम्मेदारी और सहयोग देने का भरोसा व्यक्त किया।इस अवसर पर मनोज यादव, शंभू तुरी, महेश निराला, चंदन कुमार, महेंद्र चौधरी और धनंजय तिवारी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने इस मुलाकात को सकारात्मक और उम्मीदों से भरा बताया।












