दर्जनों युवा सोमवार को पपरवाटांड़ डीसी ऑफिस पहुंचकर होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने का मौका देने का मांग उपायुक्त से किया है। इस संबंध में उपायुक्त के नाम आवेदन दिया गया। दिए गए आवेदन में बताया कि होमगार्ड भर्ती विज्ञापन वर्ष 2023 में प्रकाशित हुआ था।

बताया गया कि जिसमें बहुत से उम्मीदवार इस विज्ञापन से वंचित रह गए ओर आवेदन नहीं कर सके। उपायुक्त से मांग किया गया कि इस भर्ती में आवेदन करने का मौका हम सभी को दिया जाए। ताकि हम सभी का भविष्य सुरक्षित बन सकें।













