गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करमाटांड़ गांव में ट्रैक्टर का इंजन पलटने से 35 वर्षीय दशरथ मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई।

पांडेयडीह निवासी दशरथ ट्रैक्टर से मिट्टी ला रहा था कि अचानक ढलान पर इंजन पलट गया और वह दब गया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी से इंजन हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजन बेसुध होकर रो रहे हैं।













