जमुआ थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार शाम बाइक सवार छह अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी मो. शाहिद से रुपए और जेवर से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध और शोरगुल के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।

इस दौरान शाहिद के भाई को देशी कट्टे के बट से घायल कर दिया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।













