गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित हरिहर धाम मोड़ के पास सोमवार को एक चार पहिया मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,

जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मालवाहक वाहन बाईं ओर से मुड़ते हुए सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से तेज गति में आ रही मोटरसाइकिल ने वाहन के बोनट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन चालक आपस में उलझ पड़े और कहासुनी करने लगे। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।













