गिरिडीह, 14 मई 2025: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM ABHIM) और 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और निर्माण कार्यों में उत्पन्न भूमि संबंधी समस्याओं को समन्वय के माध्यम से हल करने का निर्देश दिया।













