सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड 2025 में जोनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। कक्षा 4 और 5 के शाश्वत सिन्हा, श्रयांश भूषण खंडवे, रिशीथ महर्षि, सिद्धित पार्थ और नाइरा जैन ने गोल्ड मेडल हासिल किया। शनिवार को मॉर्निंग असेंबली में छात्रों के अभिभावकों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से 8 तक कई छात्रों ने स्कूल रैंक-1, 2 और 3 प्राप्त की, जिसमें वन्दना कुतरियार, अक्षत जैन, अमृत अग्रवाल, अनंत बरनवाल, रणदीप रोज सहित कई नाम शामिल हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला होती हैं और यही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल ज्ञान, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल भी विकसित होता है।












