Aba News

ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने

गिरिडीह, 03 मई 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, विद्युत व्यवस्था, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्र समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उपायुक्त ने तैनात सुरक्षा बलों को सजग व सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें