गिरिडीह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय सभागार में गर्मी के मौसम में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पेयजल आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पानी की कमी, खराब चापाकल, और जलमीनारों की स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने जल संरक्षण, भूजल प्रबंधन और वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब चापाकलों की मरम्मती और नए चापाकलों की स्थापना शीघ्र कराई जाए। साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने को कहा।













