गिरिडीह, 03 मई 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 04 मई 2025 को आयोजित होने वाली NEET UG-2025 परीक्षा की तैयारियों को लेकर आज समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि गिरिडीह जिले में 3 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1309 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पेयजल, व्हीलचेयर और मेडिकल टीम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जिला प्रशासन ने पूरी तरह से शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं।\













