Aba News

जन वितरण प्रणाली में अनियमितता को लेकर डीलरों ने सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले जन वितरण दुकानदारों ने शनिवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में डीलरों ने डीएसडी की मनमानी पर रोक लगाने और जिले के 1945 जन वितरण दुकानदारों को समय पर अनाज आपूर्ति की मांग की।

उन्होंने कहा कि पूर्व में अप्रैल माह में कई डीलरों को या तो अंत में राशन मिला या मिला ही नहीं, जिससे वितरण में बाधा आई। डीलरों ने मांग की कि आगामी 10 दिनों के भीतर सभी को अनाज उपलब्ध कराया जाए ताकि लाभुकों तक समय पर राशन पहुंच सके। डीएसओ ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें