Aba News

कोयलांचल में गुरूदास चटर्जी को भाकपा-माले की श्रद्धांजलि, झंडा मैदान से अम्बेडकर चौक तक निकाली गई रैली

धनबाद के झंडा मैदान में भाकपा-माले ने कामरेड गुरूदास चटर्जी के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक राजकुमार यादव और वरिष्ठ नेता पूरण महतो की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरूदास चटर्जी को सामाजिक न्याय और मजदूरों की लड़ाई का प्रतीक बताया। सभा को मनोवर हसन बंटी, शंकर पाण्डेय, राजेश सिन्हा, कन्हैया पाण्डेय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद इंसाफ मंच और इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने ‘खबरदार रैली’ निकाल कर अम्बेडकर चौक पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में दर्जनों माले नेता और समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें