Aba News

गिरिडीह में 163 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

गिरिडीह जिले में संचालित 37 एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े 163 चालक और कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। ईएसआई, पीएफ और मानदेय सहित छह सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया हैऔर स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें