Aba News

डॉ. हैनिमेन की 271वीं जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गिरिडीह के हरसिंगरायडीह स्थित ‘I.M. HEALTH CARE’ में होम्योपैथिक विज्ञान के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमेन की 271वीं जयंती के अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 मरीजों को परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर का शुभारंभ प्रख्यात चिकित्सक डॉ. इन्द्र देव ने किया, जबकि डॉ. देवेश गुप्ता, डॉ. निरंजन सिंह, डॉ. दुर्गा नन्द सिन्हा एवं डॉ. शुभम देव ने अपनी सेवाएं दीं।

PMCH, धनबाद की डॉ. निवेदिता देव ने महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की। शिविर में गठिया, दमा, सायटिका व चर्म रोगों का सफल इलाज किया गया। चिकित्सकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें