Aba News

गिरिडीह में अनाज घोटाले की आशंका, चावल से भरा गोदाम सील, ट्रक जब्त

गिरिडीह के रतनपूरा गांव में बुधवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई के तहत SDM अनिमेष रंजन ने चावल से भरे एक गोदाम को सील कर दिया और करीब 150 बोरियों से लदा एक ट्रक जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पाया गया कि गोदाम में चावल के साथ भूसा और धान की बोरियां भी रखी गई थीं। जब्त किए गए ट्रक का संबंध बंगाल से बताया जा रहा है।

अब आपूर्ति विभाग यह जांच कर रहा है कि जब्त चावल सरकारी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) का है या किसी निजी गोदाम मालिक का, जो इसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें