गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बेड़ा में बुधवार देर शाम एक बंद घर में चोरों ने सेंध लगाकर करीब चार लाख रुपये की चोरी कर ली। शिक्षक सुनील पासवान रामनवमी के अवसर पर अपने परिवार के साथ पैतृक गांव केंदुआ गए हुए थे, तभी चोरों ने उनके घर का ग्रिल गेट ईंट से तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर और बच्चों की गुल्लक में जमा पैसे तक चुरा लिए।

लौटने पर पासवान को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पचंबा थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।













